Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

झारखंड के रांची में करंट लगने से बस पर सवार तीन बारातियों की मौत, पांच की हालत गंभीर

मृतकों की पहचान दिनेश सिंह मुंडा (36), मुंडा (25) और जितेन सिंह मुंडा (12) के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बड़े-बुजुर्गों ने बैठकर बात की और तय किया कि शादी नहीं रुकनी चाहिए। इसके बाद किसी तरह से शादी संपन्न कराया गया।

15 Jul 2024

झारखंड के रांची में करंट लगने से बस पर सवार तीन बारातियों की मौत, पांच की हालत गंभीर

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में रविवार रात बारातियों से खचाखच भरी एक बस बिजली तार के संपर्क में आ गई। इससे पूरी बस में करंट दौड़ गया। हादसे में बस की छत पर बैठे तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे बारातियों को रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) रेफर किया गया है।

बताया गया है कि यह बस सरायकेला जिले के कुचई थाना क्षेत्र के बारूहातु गांव से राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के चोगागुटू जा रही थी। गांव में प्रवेश करने से पहले ही बस विद्युत तार के संपर्क में आ गई। मृतकों की पहचान दिनेश सिंह मुंडा (36), मुंडा (25) और जितेन सिंह मुंडा (12) के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बड़े-बुजुर्गों ने बैठकर बात की और तय किया कि शादी नहीं रुकनी चाहिए। इसके बाद किसी तरह से शादी संपन्न कराया गया।

लोगों ने बताया कि बस में 80 से 90 बाराती सवार थे। अंदर बस फुल थी। बस की छत पर भी काफी संख्या में लोग बैठे थे। करंट लगने के बाद बस पर सवार लोगों में चीख-पुकार मच गयी। तत्काल बस को रोककर उस पर सवार लोगों को सुरक्षित उतारा गया। घायल हुए पांच लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में लंबार मुंडा, शंकर मुंडा, सुभाष मुंडा, उपेन मुंडा और चरण मुंडा हैं। बारातियों ने बताया कि इस दुर्घटना की खबर लड़की वालों को हुई तो वे भी गमगीन हो गए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News